मिक्सोपैथी के विरोध में जारी है डाक्टरों की हड़ताल
रायपुर
मिक्सोपैथी के विरोध में लगातार पूरे देश में डाक्टरों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में रायपुर आईएमए के डॉक्टर भी विगत दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रतिदिन अलग-अलग विभागों के डाक्टर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में एकत्र होकर क्रमिक भूख हड़ताल को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चल रही इस हड़ताल को अपना समर्थन दे रहे हैं।
सोमवार 8 फरवरी को जहां शहर के बाल्य व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्विनी अग्रवाल, डॉ. इंदर नत्थानी, डॉ. किरण माखीजा, डा. अरूण अग्रवाल, डॉ. रिमझिम श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत केडिया, डॉ. निलय मोजहरकर, डॉ. मीतेष चावड़ा के साथ एकता इंस्टीट्यूट आॅफ चाईल्ड हेल्थ के डॉ. संगीता नागराज, डॉ राहुल चौरगुड़े, डॉ. गिरीश पन्नीकर, डॉ. रश्मि अंबरकर, डॉ. धर्मेन्द्र यादव, डॉ. अभिनेष स्वामी कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल हुए।
इसी प्रकार से मंगलवार 9 फरवरी को शहर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर मिक्सोपैथी के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल हुए और हाथों में तख्ती लेकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं। साई बाबा नेत्र हॉस्पिटल के संचालक व सीएसओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आशिष मोहबिया, सीएसओ के सचिव डॉ. संतोष सिंह पटेल, जेटी आरडीओएस के सचिव डॉ. प्रियागनी सिंह पटेल, डॉ. स्मृति गुप्ता, डॉ. प्रियंका, डॉ. मानसी सक्सेना, डॉ. वैभव विशाल, डॉ. स्वाति चंद्रवंशी समर्थन में आगे आए।
निश्चेतना विभाग के डॉक्टरों ने भी आईएमए के क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल होते हुए बुधवार को इस कड़ी को आगे बढ़ाया। छत्तीसगढ़ आईएमए निश्चेतना एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. महेश सिन्हा, डॉ. अशोक त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ आईएमए निश्चेतना एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आलोक स्वामी, डॉ. सुधीर टिचकुले, डॉ. ज्योति रमाया चंद्राकर, डॉ. प्रतिभा जैन साह, डॉ. जया ललवानी, डॉ. ओ.पी. सुंदरानी, डॉ. मनोज कुशवाहा, डॉ. अशोक सोनकर, डॉ. अभिनव शुक्ला, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. सुनील मेघानी, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. छत्रपाल वटी, डॉ. प्रदीप मिश्रा, डा. नीरज शामिल हुए। मक्सोपैथी के विरोध में आईएमए की क्रमिक भूखड़ताल 14 फरवरी तक इसी प्रकार से जारी रहेगा।

पाठको की राय